अल्मोड़ा-नगर के नंदादेवी वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज पार्षद अर्जुन बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न संवेदनशील स्थानों में गश्त की। इस दौरान नंदादेवी,उप्रेतीखोला,गोपालधारा और 52 सीढ़ी मार्ग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गश्त की गई।गश्त के दौरान स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा सख्ती बरती गई।पार्षद अर्जुन बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इस अभियान में कोतवाली के एसओ सतीश कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही।उनके साथ एसआई रमेश बोरा,एएसआई तनुजा ह्यांकि,एएसआई कैलाश जोशी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगर के संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।गश्त के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों में लोगों से संवाद भी किया और सुरक्षा संबंधी सुझाव साझा किए।वहीं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पुलिस और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।प्रशासन का कहना है कि आगे भी इस तरह की गश्त जारी रहेगी जिससे शहर में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।






