अल्मोड़ा-हवालबाग विकासखंड के उपप्रमुख गोपाल सिंह खोलिया ने ग्रामीण क्षेत्र में कोविड-19 की रोकथाम हेतु राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को दौलाघट और सोमेश्वर के स्वास्थ्य केन्द्रों में हो रही असुविधाओं के बारे में अवगत कराया है।राज्यसभा सांसद को प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा कि दौलाघट-गेवापानी गोविंदपुर क्षेत्र का एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो कि दौलाघट में स्थित है,कोरोना काल में आवश्यक सामाग्री के अभाव में है।श्री खोलिया ने बताया कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 की रोकथाम हेतु अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दौलाघट में आक्सीजन सिलेंडर,आक्सीजन कंसनट्रेटर,.पल्स आक्सीमीटर,थर्मल स्क्रीनर और आवश्यक सामाग्री भेजने के लिये राज्यसभा सांसद से बात हुई हुई है ।उम्मीद है की जल्द ही दौलाघट और अन्य ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में यह सुविधाएँ सुचारु रूप से शुरु हो जायें।इसी प्रकार से श्री खोलिया ने शीतलाखेत,मजखाली,कुंवाली, और महेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आवश्यक सामग्री भेजने के लिये राज्यसभा सांसद से आग्रह किया है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तत्काल उपचार मिल सके।उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी होने पर उन्हें जरुर बताएं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या के हल के लिये वे हर सम्भव प्रयास करते आये हैं और करते रहेंगे।
