अल्मोड़ा-उत्तराखंड के प्रतिष्ठित साहित्यकार श्याम सिंह कुटौला को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए राज्य के सर्वोच्च सम्मानों में से एक उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान (गुमानी पंत पुरस्कार) से नवाजा गया है।राजधानी में आयोजित एक भव्य समारोह में माननीय मुख्यमंत्री ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पार्षद गुंजन सिंह चम्याल ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है।उन्होंने कुटौला को बधाई देते हुए कहा यह सम्मान न केवल श्याम सिंह कुटौला की व्यक्तिगत उपलब्धि है,बल्कि संपूर्ण अल्मोड़ा और हमारी समृद्ध साहित्यिक विरासत का सम्मान है।गुमानी पंत जैसे महान व्यक्तित्व के नाम पर मिलने वाला यह पुरस्कार उनकी लेखनी की प्रमाणिकता को दर्शाता है। क्षेत्र के अन्य प्रबुद्ध नागरिकों और साहित्य प्रेमियों ने भी मुख्यमंत्री द्वारा कुटौला जी को सम्मानित किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।






