अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल की नगर कार्यकारिणी के स्वागत अवसर पर एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।पूरे वातावरण में उत्साह,ऊर्जा और संगठनात्मक प्रतिबद्धता का विशेष उत्साह देखने को मिला।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि नगर मंडल की नई कार्यकारिणी ऊर्जा,उत्साह और संकल्प के साथ कार्य करेगी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जनसेवा के कार्यों को गति देगी।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लें और सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाएं।युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज सांगा ने कहा कि नगर मंडल की कार्यकारिणी का गठन संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों, स्वच्छता अभियान,पर्यावरण संरक्षण,रक्तदान शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के बीच अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराना भी है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।युवा मोर्चा प्रदेश वक्ता नमन गुरुरानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का युवा देश की शक्ति है और संगठन युवाओं को नेतृत्व का मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए समाज में सकारात्मक संदेश दें।उन्होंने संगठन की विचारधारा, उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान आगामीअभियानों,सदस्यता विस्तार,बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और युवाओं को अधिकाधिक जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं संगठन सशक्तिकरण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा जताया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पार्षद अर्जुन बिष्ट,देवेंद्र भट्ट,दीनू रावत, मेयर अजय वर्मा,नमन गुरुरानी, पार्षद अमित साह मोनू, जिला महामंत्री दर्शन रावत,चंदन बहुगुणा,संदीप श्रीवास्तव,सौरभ वर्मा,अभिषेक जोशी,शुभम रौतेला,मोहित बिष्ट,कमला तिवारी,निशा बिष्ट,विनोद,राकेश भंडारी, मनीष कनवाल,संजय भट्ट, चंद्रशेखर जोशी,
हिमाल शर्मा,चंद्रशेखर पालीवाल,संजय सिजवाली, त्रिलोक रौतेला,दीपाअधिकारी,केतन,विनय,गौरव,अजय,सलमान,नग्गी,मनन,तेजस,उमेश, रोहित शामिल रहे।नगर कार्यकारिणी से अशोक डोगरा,कोमल जोशी,पारस कांडपाल,अभिषेक तिवारी, नितिन भंडारी,खजान पांडे, पुष्कर बिष्ट,पारस लोहनी,राजेश तिवारी,हिमांशु भट्ट,सागर रौतेला,भावेश सांगा,गोपाल बिष्ट,अजय गोस्वामी,करन बिरोरिया, दिव्यांशु बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।






