अल्मोड़ा-नगर के गोपालधारा मार्ग स्थित 52 सीढ़ी के पास गेट लगाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है।स्थानीय लोगों द्वारा पार्षदों के नेतृत्व में विगत दिनों मेयर से मिलकर इस मार्ग में दोपहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की गई थी,जिस पर अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है।स्थानीय निवासियों का कहना था कि इस मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही से पैदल चलने वालों,खासकर बच्चों और बुजुर्गों को खतरा बना रहता है। साथ ही मार्ग संकरा होने के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।इसी समस्या को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी।गेट लगने से अब इस मार्ग पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया जा सकेगा,जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय जनता ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया।गेट लगाने के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे।इस दौरान पार्षद अर्जुन बिष्ट चीमा, पार्षद श्याम पांडे, पार्षद संजय जोशी,रेडक्रॉस उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,दीप जोशी,योगेश भट्ट, सुनीता वोहरा,मोनिका जुनेजा, नीलम जुनेजा,बीनू बेदी,नगर निगम अमीन बसंत वल्लभ पांडे,नगर निगम कर्मचारी एवं स्थानीय जनता और मातृशक्ति उपस्थित रही।कार्य के दौरान सभी ने नगर निगम प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि गेट लगने के बाद इस मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही रुकेगी और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल कायम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *