अल्मोड़ा-चन्द्रशेखर घोडके एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थाना प्रभारियों को वाहनों में अवैध लाल नीली बत्ती,हूटर,बहुरंगी लाइट,शीशों में काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की सख्त निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में दिनांक 28 मार्च को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चंद्र जोशी ने मय पुलिस टीम के थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान एक कार चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी,जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।साथ ही वाहन चालक को सख्त हिदायत दी कि इस तरह से शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें।






