जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री नरेन्द्र प्रसाद आगरी के द्वारा लगातार क्षेत्र में लोगों की मदद की जा रही है।उनके द्वारा विगत वर्ष भी कोरोना महामारी के समय अपना सहयोग और योगदान क्षेत्र को दिया गया था तथा अपने निजी खर्चे से मनिआगर ग्राम सभा में क्वेरन्टाईन सेंटर भी चलाया गया।इस बार भी वे लगातार जनसम्पर्क कर लोगों के बीच में हैं तथा कोरोना के प्रति लड़ाई में अपना अहम योगदान दे रहे हैं।उनके द्वारा लगातार सैनेटाइजर, मास्क तथा आक्सीमीटर का वितरण लोगों को किया जा रहा है।जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत चामी, आगरटाना,गोदयौ,सेला,जाल बगाडी,मौचून,मनिआगर कई और ग्राम सभाओं में भी उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है।उनके द्वारा लगातार लोगों को परेशानी होने पर अपना टेस्ट करवाने,डबल मास्क का प्रयोग करने,बेवजह घर से ना निकलने की अपील की जा रही है।ये सभी प्रयास उनके द्वारा स्वयं के निजी खर्चे से वहन किये झा रहे हैं।श्री नरेन्द्र प्रसाद आगरी के साथ इस जागरूपता कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष महिपाल आर्या,मनिआगर से दीपक कुमार,मोहन लाल,अभिषेक कुमार,रवि कुमार आदि लोग अपना सहयोग कर रहे हैं।
