अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौ0वाद सं0- 155/2021 धारा 323, 354, 354 घ, 419, 504, 506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त गौरव जलाल उम्र- 28 वर्ष पुत्र दलीप सिंह निवासी गैरखाल सिमलखा बेतालघाट जनपद नैनीताल जो काफी समय से न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।उक्त वारंटी अभियुक्त को दिनांक 26 मार्च को माँ सैलपुत्री स्टोन क्रेशन के पास ग्राम वडेरी थाना बेतालघाट जनपद नैनीताल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।थाना भतरौजखान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार,हेड कानि उपेन्द्र कुमार,हेड कानि श्रवण सैनी,हेड कानि नारायण सिंह शामिल रहे।






