अल्मोड़ा-आज दिनांक 27 मार्च को चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम एस एस पी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया। परेड के दौरान दौड़,तेज चाल से मंच से गुजरना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया। पुलिस विभाग में शामिल हुए 86 नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारियों के संबंध में जवानों का मार्गदर्शन करते हुए आदर्श पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया गया।परेड में उपस्थित जवानों को बलवा ड्रिल, विभिन्न शास्त्रों व उनमें प्रयोग में लाई जाने वाली काटेज, वेपन हैंडलिंग, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।परेड के पश्चात एस एस पी द्वारा पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया और प्रगतिशील निर्माण कार्यों के संबंध में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री रमेश चंद्र को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही पुलिस विभाग में आगमन किए नये पुलिस जवानों की बैरिक व भोजन व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत, रमेश चंद्र प्रतिसार निरीक्षक, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक,थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट, एसएसआई रानीखेत बिशन लाल अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *