अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सीएफओ अल्मोड़ा, फायर स्टेशन अल्मोड़ा/रानीखेत को आगामी संभावित फायर सीजन के दृष्टिगत जनपद में अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु होटेल, ढाबो, रिजॉर्टो, प्रतिष्ठानों, मॉल एवं संस्थानों पर मॉक ड्रिल, फायर रिस्क निरीक्षण करने व अग्नि सुरक्षा के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में दिनांक 26 मार्च को प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा मुकेश चतुर्वेदी मय टीम द्वारा रघुनाथ सिटी मॉल अल्मोड़ा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।लीडिंग फायरमैन अजब सिंह द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को डेमो के माध्यम से आग को प्रारंभिक अवस्था में नियंत्रित करने हेतु फायर एक्सटिंग्विशर के सही संचालन की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त होज पाइप के माध्यम से आग बुझाने की विधि का भी प्रदर्शन कर कर्मचारियों को आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई करने की महत्वपूर्ण व आसान जानकारियां दी गयी। इस दौरान अग्निशमन टीम द्वारा मॉल परिसर का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों,आपात निकास मार्गों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखने हेतु बताया गया। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन सेवा को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *