अल्मोड़ा-रामनवमी के पावन अवसर पर नगर के लाला बाजार क्षेत्र में श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला।प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष एवं लाला जोगा साह प्रतिष्ठान के स्वामी नरेंद्र लाल साह द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।आयोजकों द्वारा व्यवस्थित रूप से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।भंडारे के आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।प्रसाद वितरण में सहयोग करने वालों में पार्षद अर्जुन बिष्ट,राजेश पालनी,गौरव कनवाल,लोकेश तिवारी,नितिन बिष्ट,निधि साह, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष जया साह,नमन बिष्ट, सिद्धार्थ साह,इनू वर्मा,बॉबी साह,दिशांक वर्मा,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *