अल्मोड़ा-जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में जनहित से जुड़े मामलों को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है। जिला अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार नगर निगम की नई पार्किंग स्थल पर रेडक्रॉस सोसाइटी का कार्यालय स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। विदित हो कि रेडक्रॉस समिति द्वारा 17 मार्च 2026 को दिए गए पत्र के क्रम में इस हेतु जिलाधिकारी से नई पार्किंग स्थल पर रेडक्रॉस सोसाइटी का कार्यालय स्थापित करने का अनुरोध किया गया था जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए।जिलाधिकारी ने सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा को निर्देशित किया कि उक्त स्थल पर कार्यालय स्थापना के लिए आगरण तैयार किया जाए ताकि रेडक्रॉस सोसाइटी की सेवाएं आमजन तक सुगमता से पहुंच सकें।इसी क्रम में जिलाधिकारी के आदेश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है।प्रशासन की इस पहल से शहर में आपातकालीन सेवाओं और सामाजिक कार्यों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रेडक्रॉस सोसाइटी ने जनहित के इस कार्य के लिए त्वरित कार्यवाही पर जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिशाषी अभियंता,रेडक्रॉस के चेयरमैन आशीष वर्मा,प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,रेडक्रॉस यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू,यूथ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा,यूथ उप सचिव अभिषेक जोशी आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *