अल्मोड़ा-नगर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर व्यापारियों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।इसी क्रम में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा एवं होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण वर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने गैस मैनेजर से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग उठाई।शिष्टमंडल ने गैस मैनेजर के समक्ष व्यापारियों की परेशानी रखते हुए कहा कि गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण होटल,रेस्टोरेंट और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने मांग की कि कम से कम नियमित अंतराल पर कमर्शियल सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए,ताकि व्यापार सुचारू रूप से चल सके।इस दौरान गैस मैनेजर से शीघ्र समाधान निकालने और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का आग्रह किया गया।व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाएगा। गैस मैनेजर ने बताया कि आज नगर में कुछ कमर्शियल गैस सिलेंडर बांटे गए हैं। सरकार की एस ओ पी के हिसाब से ही सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। उन्होंने अपील कि है कि सभी धैर्य से काम ले। सरकार की एस ओ पी के हिसाब से सिलेंडर वितरण नियमित रूप से किया जाएगा।मुलाकात के दौरान नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण वर्मा, नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, उपाध्यक्ष नरेंद्र साह,पार्षद अभिषेक जोशी एवं पार्षद अमित साह मोनू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *