अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित शक्ति पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता देखने को मिली, जिसने यह संदेश दिया कि आज की नारी घर-परिवार तक सीमित न रहकर समाज, राजनीति और राष्ट्र निर्माण में भी सशक्त भूमिका निभा रही है।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति का प्रतीक माना गया है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए मातृशक्ति से इनका लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण अब केवल नारा नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं, जिनका सकारात्मक असर समाज में दिख रहा है। साथ ही महिला मोर्चा द्वारा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के चार वर्षों में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हुए हैं। जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल केवल नारा नहीं, बल्कि विकास कार्यों की झलक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आज सम्मान, सुरक्षा और अवसर मिल रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है।कार्यक्रम के दौरान शक्ति पूजन के माध्यम से नारी शक्ति का सम्मान किया गया और सभी उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने समाज में जागरूकता फैलाने तथा महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, संगीता रावत, रेखा रावत, ममता साह, दीपा अधिकारी, प्रीति रस्तोगी, सोनिया जोशी, मीना नेगी, मीनाक्षी तिवारी, तारा भट्ट, मंजू त्रिवेदी, ज्योति त्रिवेदी, सरिता मेहता, पूनम वर्मा, दीपा जोशी, बिंदु त्रिपाठी, मनीषा तिवारी, वैजंती तिवारी, भारती भट्ट, रिताश्री भट्ट, उज्ज्वल तिवारी, ईशा तिवारी, भावना तिवारी, अंजली तिवारी, साक्षी जोशी, प्रियंका साह, कार्तिक साह, अर्जुन रस्तोगी, सिद्धि वर्मा, पलक वर्मा, दिया वर्मा, रिया वर्मा, रिया जोशी, लक्ष्मी तिवारी, काजल तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम ने न केवल नारी शक्ति के सम्मान को नई ऊंचाई दी, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *