अल्मोड़ा-कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर व जिला पदाधिकारियों ने होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों के साथ विक्टर मोहन चौक,चौक बाजार में धरना प्रदर्शन किया। यह धरना दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।धरने में व्यापारियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडरों का वितरण बाधित होने से उनका कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो उन्हें रोजी-रोटी के संकट का सामना करना पड़ेगा।जिलाध्यक्ष सुशील साह ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बंद पड़े होटल-रेस्टोरेंट को शीघ्र गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने 23 मार्च को जारी एसओपी का हवाला देते हुए कहा कि यदि 100 प्रतिशत आपूर्ति संभव नहीं है, तो कम से कम 30 से 40 प्रतिशत गैस का वितरण तत्काल शुरू किया जाए।व्यापार मंडल ने जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी से भी आग्रह किया कि जिले के प्रत्येक व्यापारी को समय पर कम से कम एक-एक कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका व्यवसाय किसी तरह चलता रहे।धरने में व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जहां एक ओर उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं सरकारी संस्थानों, कैंटीन और मेडिकल कॉलेजों में गैस की आपूर्ति निर्बाध जारी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आपदा जैसी स्थिति में केवल व्यापारियों को ही नुकसान क्यों उठाना पड़ रहा है।व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर 40 से 50 प्रतिशत तक गैस आवंटन नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।धरने में जिलाध्यक्ष सुशील साह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, नगर महामंत्री वकुल साह, नगर सहसचिव अश्विन नेगी, जिला सलाहकार दीप लाल साह, दिनेश साह, जिला मंत्री अमन नज्जोंन, जिला संरक्षक ज्योति कपूर, जिला सलाहकार संजीव गुप्ता, जिला मंत्री आशु गोस्वामी, अमित साह सोनू, हरीश सतवाल, आनंद राठौर, होटल व्यवसायी अजीत कार्की, मंजुल मित्तल, राजू अग्रवाल, राजू बिष्ट, अनिल भट्ट, हिमांशु जोशी, हिमांशु कांडपाल, पुष्कर कनवाल, युवम वोहरा, पूरन अधिकारी, मोहन जोशी, विजय साह, विनय वर्मा, बलवंत राणा, अमित गुप्ता, सलमान अंसारी, साईं टैंट हाउस के चुनूं भाई, मोहम्मद बिलाल, विनय गुप्ता, मुकुल कुमार, कमल तिवारी, हरविंदर शेट्टी, मोहन बिष्ट, जगदीश साह, मोहित कांडपाल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।






