रानीखेत-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में 23 मार्च 2026 को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जंतु विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर एवं स्नातक के विद्यार्थियों हेतु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।विद्यार्थियों को प्राध्यापकों द्वारा विश्व जल दिवस 2026 की थीम जल और लैंगिक समानता पर प्रकाश देते हुए जल संरक्षण की अहमियत के बारे में बताया गया।प्राचार्य प्रो पुष्पेश पांडे द्वारा विद्यार्थियों को अपने स्तर पर जल संरक्षण के उपाय करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तनुजा कबडवाल,द्वितीय स्थान पर हिमेश तथा तृतीय स्थान पर भावना बिष्ट रहे।कार्यक्रम में डॉ. दीपा पांडे,डॉ. तनुजा तिवाड़ी, डॉ. निहारिका सिंह बिष्ट,डॉ. अपूर्वा जोशी,शोधार्थी निधि शर्मा,शिल्पा,नेहा इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *