अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में अध्यनरत विद्यार्थियों को गैस सिलेंडर से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।छात्र संघ महासचिव विशाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आज आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा द्वारा गैस एजेंसी अल्मोड़ा में एक ज्ञापन दिया गया। छात्रसंघ महासचिव ने बताया कि जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एजेंसी द्वारा निर्णय लिया गया कि जिन विद्यार्थियों को गैस की दिक्कत हो रही है तथा जो विद्यार्थी अपना गैस सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं वे चौहानपाटा गैस ऑफिस से छोटा गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं और उसको वहीं से दोबारा भरवा भी सकते हैं।इसके लिए विद्यार्थियों को कालेज आईकार्ड के अतिरिक्त कोई डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *