अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का लमगड़ा मंडल में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता की।प्रशिक्षण के दौरान सात विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।उद्घाटन सत्र में मंचासीन अतिथियों में मंडल प्रभारी मनीष जोशी (मंटू), ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, मंडल अध्यक्ष हरीश सिजवाली, पालक दीवान सिंह बोरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश बिष्ट तथा मुख्य वक्ता के रूप में गणेश धनखोला उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता गणेश धनखोला ने भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल विचार एकात्म मानव दर्शन है, जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित है। उन्होंने अंत्योदय से विकसित भारत की परिकल्पना को स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और सतत आंदोलन है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव केवल शरीर नहीं, बल्कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का समन्वय है तथा समग्र विकास ही प्रगति का वास्तविक उद्देश्य है।द्वितीय सत्र में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने भाजपा के इतिहास एवं विकास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भाजपा ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए राजनीति को जनसेवा और राष्ट्रहित से जोड़ा है तथा भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सुशासन को प्राथमिकता दी है। इस सत्र की अध्यक्षता इंदर डसीला ने की।इसके पश्चात पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने संगठन विस्तार के विभिन्न आयामों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस सत्र की अध्यक्षता हरीश बिष्ट ने की। बहुगुणा ने भौगोलिक एवं सामाजिक विस्तार के महत्व को बताते हुए पन्ना प्रमुख तक की जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया तथा टोली बैठक एवं सामूहिक चिंतन को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।सायंकालीन सत्र में भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया,जिसमें क्षेत्र की जनता ने भी भाग लिया।इसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं झोड़ा-चांचरी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ,जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में किरण पंत ने भाजपा की कार्यपद्धति पर प्रशिक्षण दिया।उन्होंने महिला सहभागिता पर विशेष बल देते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीति में सक्रिय रूप से आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए तथा संगठन में उन्हें उचित स्थान मिलना चाहिए। इस सत्र की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष नीमा ढैला ने की।पाँचवें सत्र में सुभाष पांडे द्वारा अपनी सरकारों की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रमुख जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योजना एवं लाभार्थी सूची को साथ रखना, लाभार्थी बैठकों एवं संवाद का आयोजन करना, पात्र परिवारों की पहचान कर उनके आवेदन में सहयोग देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे निःशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पारदर्शिता, तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण जैसी उपलब्धियों की जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता दीवान सिंह बोरा ने की।छठे सत्र में कैलाश गुरुरानी ने सोशल मीडिया,नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व को बताते हुए कहा कि बदलते समय के साथ तकनीक से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी प्राप्त कर सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस सत्र की अध्यक्षता नरेंद्र बिष्ट ने की।समापन सत्र में ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत ने बूथ प्रबंधन, मन की बात कार्यक्रम एवं विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक श्रवण एवं प्रभावी अनुवर्ती कार्यवाही से संगठन और अधिक सशक्त बनता है। इस सत्र की अध्यक्षता भगवत सिंह फर्त्याल ने की।मंडल प्रभारी मनीष जोशी (मंटू) ने समस्त प्रशिक्षण का सार प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को आत्मसात कर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें।अंत में मंडल अध्यक्ष एवं पालक महोदय द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के दोनों महामंत्री जगदीश रावत एवं शंकर सिंह मनराल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
प्रशिक्षणार्थियों में मंडल उपाध्यक्ष नन्दन बिष्ट,मंडल उपाध्यक्ष नीमा ढैला,मंडल महामंत्री शंकर मनराल एवं जगदीश रावत, मंडल मंत्री महिपाल नैनवाल,भावना बिष्ट, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत, आईटी संयोजक प्रेम सिंह, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष संजय डालाकोटी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव बिष्ट,अनुसूचित मोर्चा से रमेश कुमार, मंडल पालक दीवान सिंह बोरा, इंदर डसीला, भगवत सिंह फर्त्याल, महिला मोर्चा जिला मंत्री विमला देवी,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश कपकोटी,प्रदीप बगडवाल,पूर्व मंडल महामंत्री मदन रावत सहित शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।






