अल्मोड़ा-UPWWA की अध्यक्ष श्रीमती अलकनन्दा अशोक द्वारा वर्तमान में कोरोना महामारी के दृष्टिगत महामारी से पुलिस कर्मियों के बचाव हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है, पुलिस कर्मियो को ड्यूटी के दौरान महामारी से लड़ने हेतु मास्क,ग्लव्ज फेस शील्ड तथा सैनिटाईजर उपलब्ध कराये गये है।समय समय पर सरकारी कार्यालयों,परिसरों में दवाइयों का छिड़काव कर सैनेटाइज करने के निर्देश दिये गये है।इसी क्रम में आज जीतेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा/नोडल अधिकारी UPWWA द्वारा संक्रमण से बचने हेतु पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं को सैनिटाईज करवाया गया।