अल्मोड़ा-टाईम्स ऑफ इंडिया की ओर से दिनांक 21 मार्च को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में आयोजित में टाईम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड समारोह में अल्मोड़ा के अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को बैडमिंटन प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड पुरस्कार से नवाजा गया। लक्ष्य को यह पुरस्कार लीजेंड पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज द्वारा दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे और कार्यक्रम में तापसी पन्नू सहित कई हस्तियां मौजूद रही और इस कार्यक्रम में वर्ष 2025 में विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।ज्ञात रहे कि लक्ष्य सेन ने 2025 में कनाडा ओपन,ऑस्ट्रेलिया ओपन में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही कई अन्य पदक जीते थे और हाल ही में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता रहे।उनको यह पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,खेल मंत्री रेखा आर्या सहित जिला अधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार पूर्व पुलिस महानिदेशक,अध्यक्षा डॉ अलकनंदा अशोक,सचिव बी एस मनकोटी,कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल,जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,रघुनाथ सिंह चौहान,जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या,डॉ संतोष बिष्ट,गोकुल सिंह मेहता, नंदन रावत,शेखर लखचौरा, संजीव अग्रवाल,अमरनाथ रजवार,संजय नज़्जोंन,राकेश जायसवाल,विजय प्रताप,हरीश कनवाल,अरुण बंग्याल सहायक क्रीड़ा अधिकारी,डी के जोशी, अरविंद जोशी,सौरभ रावत,वी के सिंह आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *