पिथौरागढ़-युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव करन सिंह ने आज प्रैस को जारी बयान में कहा कि वर्तमान में कोविड महामारी फैली है।ये जानते हुए कि दूसरी लहर आयेगी सरकार ने कुछ तैयारी नही की।बस वो चुनावी रैलियां करने में व्यस्त रही।आज युवा कांग्रेस के लोग जगह जगह घर घर में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुचाने का काम कर रहे हैं।पर सरकार को ये पसंद नही आ रहा और युवा कांग्रेस के साथियों पर जांच करने के आदेश जारी करवा रहे है जो कि सरा सर गलत है।वर्तमान महामारी में सब के एक साथ होकर कार्य करने का समय है ना कि किसी पर कार्यवाही करने का।उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को वेक्सीन लगाने के भी पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कितनी जगह वेक्सीन पहुंच ही नही रही है तथा जनता को वेक्सीन लगाने के लिए घण्टो इंतजार करना पड़ रहा है।कुछ लोगो को लग रही है और कुछ लोगो को खाली घर वापस जाना पड़ रहा है।