अल्मोड़ा-दिनांक 15-5-2021 को डीजीपी उत्तराखंड की पहल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के आदेशानुसार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा उमेश चन्र्द परगाई के नेतृत्व में लीडिग फायरमैन प्रेमलाल,फायर सर्विस चालक विनोद सिंह भण्डारी,फायरमैन जीवन पुनेरा द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के शिखर तिराहे से एलआरसाह रोड़ व एनटीडी चौराहे तक तथा कोविड शव दाह भैसोडा फार्म में सोडियम हाइपो कलोराइड से सैनेटाइजर किया गया । साथ ही मिशन हौसला में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चन्र्द परगाई व फायर सर्विस चालक मुकेश सिंह पथनी के द्वारा अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के असहाय व जरूरतमंद लोगो को कोविड से बचाव हेतु सैनेटाइज एवं मास्क वितरण किया गया व लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जानकारी दी गई।