अल्मोड़ा-सोबन सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा चंपावत परिसर का भ्रमण किया और वहां हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया।भ्रमण के दौरान चंपावत परिसर में निर्माणाधीन भवन,परिसर की चारदीवारी के निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था को निर्देशित भी किया।कुलपति प्रो. बिष्ट द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता रखने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। साथ ही भविष्य में प्रस्तावित योजनाओं/ कार्यों को लेकर प्रस्ताव बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ देवेन्द्र सिंह बिष्ट भी साथ रहे। इस अवसर पर चंपावत परिसर के शिक्षक डॉ रविशंकर जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *