गंगोलीहाट-शहरों में वैक्सीनेशन का काम शुरू हो चुका है लेकिन ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क ना होने की वजह से वैक्सीन के लिये रजिस्ट्रेशन करना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।सीमांत औऱ ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है की पहाड़ो में वैक्सीन लगाने का काम शुरू नही हो सका है, मोबाइल में नेटवर्क नही है, कई लोग इंटरनेट का प्रयोग नही जानते तो वो वैक्सीन कैसे लगवाये।कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चन्द्र ने कहा की गंगोलीहाट, बेरीनाग जैसे सीमांत इलाकों में सरकार घर घर जाकर वैक्सीनेशन का काम करे जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।विजय चन्द्र का आरोप है की पहाड़ो में कोरोना फैलता जा रहा है औऱ बदहाल स्वास्थ सुविधाओं के चलते आम जनता कोरोना से जंग हारती जा रही है इसलिए पहाड़ो में घर घर वैक्सीनेशन का काम किया जाना चाहिये औऱ गांवो में फ्री कोरोना टेस्ट भी करवाये जाने चाहिये।
