अल्मोड़ा-आज नगरपालिका परिसद अल्मोड़ा द्वारा अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के निर्देश पर नगर पालिका लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह (मोनू) द्वारा फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ टैक्सी स्टैंड से खोल्टा,कर्नाटक खोला,पाण्डेयखोला तक सेनेटाइज अभियान चला कर क्षेत्र में सेनेटाइज किया गया और लोगो से वार्ड सभासद अमित साह मोनू द्वारा अपील की गई कि बिना वजह रोड पर नही निकले एवं अत्यंत आवश्यक कार्य हेतु जब निकलते हैं तो डबल मास्क का प्रयोग करे और बच्चो को बाहर बिल्कुल नही भेजे।ये वक़्त घर मे रह कर लड़ाई लड़ने का है।प्रशासन अपना कार्य भली भांति कर रहा है।आप घर में रह कर प्रशासन का सहयोग करे।इस अभियान में सभासद अमित साह (मोनू),स्थानीय नागरिक शासकीय अधिवक्ता पूरन कैड़ा,राकेश भट्ट,मोहन करकोटी,फायर ब्रिगेड के एल एफ एम कुंवर सिंह,चालक धीरज सिंह,देवेंद्र गिरी,नगरपालिका के अशोक कुमार आदि रहे।क्षेत्र के लोगों द्वारा अध्यक्ष नगरपालिका प्रकाश चंद्र जोशी,अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद,नगरपालिका एसआई लक्ष्मण सिंह भंडारी,राजपाल पवार का आभार प्रकट किया गया।