अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 20 मार्च को महिला कोतवाली अल्मोड़ा का वार्षिक निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाना परिसर,सीसीटीएनएस कार्यालय,मालखाना,बैरिकों आदि का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया, साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।थाने के समस्त अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर प्रविष्टियों की जांच की गई।कार्यालय स्टाफ को अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन जीडी व आईआईएफ फॉर्म समय से फीड करने तथा पोर्टलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।लंबित विवेचनाओं,शिकायती प्रार्थना पत्रों,वारंटों की तामील एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की गई।सभी लंबित मामलों एवं मालों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने हेतु कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।सरकारी संपत्ति के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।थाने में आने वाले आगंतुकों/शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन व संवेदनशील व्यवहार कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।जनहित में व्यापक जागरूकता अभियान निरंतर चलाने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान सीएफओ अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी,महेश कश्यप (आशुलिपिक),अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *