अल्मोड़ा-हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर अल्मोड़ा नगर में धर्म,संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला जब हिंदू सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल और आकर्षक शोभायात्रा सिद्ध बाबा नौले से अल्मोड़ा बाजार में निकाली गई।पूरे बाजार क्षेत्र में निकली इस शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।शोभायात्रा का शुभारंभ विधिवत रूप से हुआ, जिसके बाद यह शोभायात्रा पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओ,ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ नगर भ्रमण पर निकली।जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।भगवा ध्वजों और धार्मिक झांकियों से सजी शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।यात्रा में भगवान श्रीराम, माता दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया।इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है जिसे हर वर्ष पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता,भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा मिलता है।सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही,जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।शोभायात्रा के समापन पर सभी ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की,संस्थापक सुशील साह,सचिव कमल साह,कोषाध्यक्ष नीरज बोरा,बलवंत राणा,हरीश कनवाल,भैरव गोस्वामी,आशु गोस्वामी,पवन साह,पार्षद वैभव पांडे,गुंजन चम्याल,दीपक कुमार, अनूप भारती,दिनेश पांडे,पूर्व समिति सचिव दीपक शाह,मनोज वर्मा,अश्विनी नेगी,वकुल साह,भूपेंद्र भोज, आशीष वर्मा, दीप डांगी,पीयूष तिवारी,रवि चौहान,रवि रौतेला,विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान,स्प्रिंग डेल स्कूल के विपुल कार्की,पूरन रौतेला,जया साह,विनोद वैष्णव, तारा चंद्र जोशी, दर्शन रावत,निर्मला रावत,विनीत बिष्ट,राजू तिवारी,जगदीश वर्मा,
अभय साह,विवेक वर्मा,दीपक वर्मा,आशु गोस्वामी,मनीष कनवाल,अंकुर बिष्ट,ललित मिश्रा,व्योम धनिक,मोहन भंडारी,मुकुल जोशी सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित रहा।





