अल्मोड़ा-उत्तराखंड शासन के न्याय अनुभाग-1 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय में पैरवी के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूरन सिंह बिष्ट को मुख्य स्थायी अधिवक्ता नियुक्त किया है। वे इससे पूर्व अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे।यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।शासन के अनुसार मुख्य स्थायी अधिवक्ता राज्य सरकार का पक्ष न्यायालय में मजबूती और पूरी तैयारी के साथ प्रस्तुत करेंगे।पूरन सिंह बिष्ट के मुख्य स्थायी अधिवक्ता बनने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। हर्ष व्यक्त करने वालों में ज्येष्ठ उप प्रमुख धौलादेवी प्रयाग बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश सिजवाली, रवि बनौला, गणेश चम्याल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *