चौखुटिया-क्षेत्र के होनहार छात्र रक्षित कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में कक्षा 6 के लिए चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।रक्षित कुमार जो कि राजेन्द्र कुमार के पुत्र हैं, की इस सफलता पर लक्ष्मी नारायण पब्लिक स्कूल भटकोट चौखुटिया में भी उत्साह का माहौल रहा।विद्यालय के प्रबंधक एल.डी. पाण्डे, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रक्षित को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कहा कि रक्षित की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत,अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।वहीं रक्षित के माता-पिता और परिजनों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।पिता राजेन्द्र कुमार ने रक्षित की इस उपलब्धि का श्रेय उसके शिक्षकों और स्वयं रक्षित की मेहनत को दिया।रक्षित की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उसे लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं।
