अल्मोड़ा-देघाट क्षेत्र के सिम गांव के पास मंगलवार शाम एक ऑल्टो कार सड़क से करीब 20 फीट नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार थाना देघाट को शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि सिम गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद पुलिस टीम और आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कार संख्या यूके 01ए 3564 के चालक भोपाल सिंह पुत्र बचे सिंह निवासी जनर खड़ी, तहसील स्याल्दे को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *