अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में 17 मार्च को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) द्वारा होटल शिखर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने,सख्त भू-कानून लागू करने,जल-जंगल-जमीन पर स्थानीय निवासियों के अधिकार और युवाओं के पलायन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में उत्तराखंड युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि प्रदेश से युवाओं का लगातार पलायन गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि यहां का युवा अपने ही प्रदेश में नहीं रुक पा रहा है, तो यह सरकारों की नीतिगत विफलता को दर्शाता है।उन्होंने गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने की वकालत करते हुए कहा कि इससे पहाड़ों में संतुलित विकास का मॉडल तैयार होगा और नए शहरों का विकास संभव हो सकेगा।पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठयत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में चकबंदी को रोजगार से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने गांवों के खाली होने पर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण पलायन बढ़ रहा है और बाहरी लोगों को यहां की जमीनों व खनिज संपदा का लाभ दिया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। त्रिलोक सिंह लटवाल ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ दल की सदस्यता ली, वहीं सोमेश्वर से पूर्व सैनिक पूरन सिंह ने भी अपने दर्जनों साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। सदस्यता लेने वालों में गोविंद दुर्गापाल, मनोज लटवाल, चंदन लटवाल, धीरज खोलिया, कृष्ण नेगी, नरेंद्र बिष्ट, प्रताप लटवाल, दीपा लटवाल, गीता लटवाल, अर्चना लटवाल, पान सिंह, दौलत सिंह, किशन सिंह, मनोज सिंह माटेला, तारीक कुरैशी, देवेंद्र रावत, मनोज मटेला समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ से राजा बिष्ट,अमित रावत,नरेंद्र रावत, अवतार सिंह नेगी,रोशन नेगी सहित केंद्रीय पदाधिकारियों में शिवराज बिनोला,गोपाल मेहता, मुमताज कश्मीरी,जिला कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लटवाल,केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र बिष्ट,महानगर अध्यक्ष मोहित शाह,महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी,युवा जिला अध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी, आनंद बोरा,विनोद बोरा,पंकज सिंह,देवेश जोशी,किरण मेहरा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *