अल्मोड़ा-उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) इकाई अल्मोड़ा ने सोमवार 16 मार्च को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने नाटक के जरिए जनता के बीच मेडिकल कॉलेज की वर्तमान स्थिति को उजागर करते हुए शासन-प्रशासन से व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने की मांग की।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भारी कमी,अल्ट्रासाउंड की सुविधा में देरी,आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता न होने और कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति न होने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।उन्होंने कहा कि इन कमियों के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यूकेडी नेताओं ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। यहां से अल्मोड़ा,सोमेश्वर, बागेश्वर,पिथौरागढ़,दन्या समेत कई दूरदराज क्षेत्रों के लोग इलाज के लिए आते हैं।ऐसे में मेडिकल कॉलेज में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव पूरे क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की नियुक्ति, पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।कार्यक्रम में यूकेडी जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी,जिला कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लटवाल,महिला जिलाध्यक्ष दीपा जोशी,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघुवीर सिंह भाकुनी,मंडल अध्यक्ष पंकज बिष्ट,ग्राम प्रधान मटेला गोपाल बिष्ट,राहुल बिष्ट, मुकेश बिष्ट,कुमार सोनू,किरण मेहरा,विनोद बिष्ट,लाट सिंह, लाल सिंह,बलवंत राम,मनोज तिवारी,अभिषेक बिनोला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *