अल्मोड़ा-माय भारत अल्मोड़ा के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी आशीष पॉल के नेतृत्व में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सभागार में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’ रखा गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। यूथ पार्लियामेंट में प्रतिभागियों ने लोकतंत्र, आपातकाल और उससे मिलने वाले सबक पर अपने-अपने दृष्टिकोण रखे। प्रतियोगिता में कनक जोशी ने प्रथम, सत्यम पांडे ने द्वितीय, अमित बिष्ट ने तृतीय, गीतांजलि पांडे ने चतुर्थ तथा तनुजा देवताला ने पंचम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. जगत सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि तथा डॉ. देवेंद्र धामी और डॉ. रुबीना अमान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ. इला साह, डॉ. पूरन जोशी, डॉ. रामचंद्र मौर्य, डॉ. गिरीश अधिकारी और डॉ. आस्था नेगी ने निभाई, जबकि मंच संचालन डॉ. रविंद्र नाथ पाठक ने किया। कार्यक्रम अधिकारी तथा एनएसएस संयोजक देवेंद्र सिंह धामी रहे। इस अवसर पर माय भारत के वॉलिंटियर आरुषि बिष्ट, पूजा बिष्ट, पूनम डंगवाल, अक्षय वर्मा, महिंद्र सिंह महरा, विवेक सुयाल, संदीप सिंह नयाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
