लखनऊ-ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गौ रक्षा के लिए एक बड़ा अभियान छेड़ा है।उन्होंने लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के माध्यम से सरकार से गौ रक्षा हेतु कड़े कानून बनाने और गाय को विशेष दर्जा देने की मांग की है।इस अभियान मे उत्तराखंड से लखनऊ पहुचे संतो के साथ कैलाशानंद महाराज महामंडलेश्वर मुख्य पुजारी जागेश्वर धाम, दीपकेश्वरानन्द महाराज महामंडलेश्वर रुद्राक्ष तपोवन नीलकंठ धाम लखनऊ,भगत महाराज महामंडलेश्वर तुंगेश्वरी तीर्थ गम,कृष्णचन्द्र काण्डपाल राष्ट्रीय प्रवक्ता सप्तॠषि अखाड़ा,पंडित विनोद जोशी सहित कई लोगो ने शंकराचार्य के द्वारा चलाए जा रहे अभियान गौ रक्षा कानून का समर्थन किया।वही उत्तराखंड जागेश्वर धाम से पहुंचे कैलाशानंद महाराज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को जागेश्वर धाम की फोटो व रुद्राक्ष माला प्रसाद स्वरुप भेट की व जागेश्वर धाम आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य के द्वारा जागेश्वर धाम का आमंत्रण स्वीकार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *