खटीमा-भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. नवीन भट्ट ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा संचालित योजनाओं से क्षेत्र के विकास और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. नवीन भट्ट ने बिगराबाग में एक विशेष ‘चौपाल’ का आयोजन किया।इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।चौपाल को संबोधित करते हुए डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य उत्तराखंड के हर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है।उन्होंने विशेष रूप से आयुष्मान उत्तराखंड योजना स्वास्थ्य सुविधाओं को सुगम बनाने के लिए,स्वरोजगार योजनाएं युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण और सब्सिडी की जानकारी,महिला सशक्तिकरण लखपति दीदी और अन्य योजनाओं के जरिए महिलाओं की आर्थिक उन्नति,कृषि एवं बागवानी में किसानों के लिए नई तकनीक और सरकारी मदद आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विकास के लिए संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी भी उनके द्वारा दी गई।डॉ. भट्ट ने कहा हमारी सरकार का मूल मंत्र में विकल्प रहित संकल्प है।मुख्यमंत्री धामी के विजन के अनुरूप हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी लाभ से वंचित न रहे।चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने डॉ. भट्ट के इस प्रयास की सराहना की और अपनी समस्याओं को भी साझा किया जिसके त्वरित समाधान हेतु डॉ. भट्ट ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर तिजावती देवी,अशोक कुमार, मुन्नी देवी,मार्केश्वरि देवी,रेखा देवी,अनीता देवी,द्रोपती देवी, जगनंदनी देवी,चंद्रा देवी,मनीषा देवी,आशा देवी,श्रीमन्ति देवी, पूनम देवी,राधा चंद,अनीता जोशी,रेखा वती,आरती देवी, सोनम देवी,पूनम देवी,गीता देवी,आनंदी देवी,संध्या देवी, प्रेमवती देवी,नंदनी देवी, जानकी देवी,पूनम देवी,चरण सिंह सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।
