अल्मोड़ा-वरिष्ठ रंगकर्मी और समाजसेवी दीवान कनवाल के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।कार्यकर्ताओं ने उनके आकस्मिक निधन को समाज,सांस्कृतिक जगत और नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताया।उनके जाने से एक ऐसा व्यक्तित्व हम सबके बीच से चला गया,जिसने अपनी कला, अपने व्यवहार और अपने स्नेह से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था।भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि दीवान कनवाल एक संवेदनशील कलाकार,सरल स्वभाव के धनी और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे।उन्होंने वर्षों तक अपनी कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य किया।मंच पर उनकी प्रस्तुति और मंच से बाहर उनका विनम्र और आत्मीय व्यवहार हर किसी को प्रभावित करता था।कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीवान कनवाल जी का जीवन कला और संस्कृति के प्रति समर्पण का उदाहरण था।वे हमेशा नए और युवा कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते थे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाते थे।उनके सान्निध्य में कई कलाकारों को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिला।उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व का जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं,बल्कि पूरे समाज और सांस्कृतिक जगत के लिए बड़ी क्षति है।उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।उनका स्नेह,उनकी मुस्कान और उनका कलाकार मन हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार और उनके सभी चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।शोक व्यक्त करने वालो मे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,प्रकाश भट्ट,दर्शन रावत,कैलाश गुरुरानी,मनोज सनवाल,दिनेश मठपाल,मीना नेगी,अर्जुन बिष्ट,देवेंद्र भट्ट,मीरा मिश्रा,आनन्द भोज,राहुल जोशी,दीपा अधिकारी,कमल वर्मा,दीपक सिंह भण्डारी,पंकज जोशी,धर्मेन्द्र बिष्ट,संदीप श्रीवास्तव,मनोज जोशी,सौरभ वर्मा,निशा बिष्ट,मनीष जोशी, गोविन्द मटेला,श्याम पाण्डे,धर्मवीर आर्या,चन्दन बहुगुणा,अभिषेक जोशी,शुभम रौतेला,दिव्या जोशी,मोहित बिष्ट,सौरभ भट्ट,सुरेश चंद्र
अर्जुन बिष्ट,अमित साह,संजय जोशी,राहुल जोशी,पूनम त्रिपाठी,पूनम वर्मा,विजय भट्ट,तस्लीम अंसारी,अकबर खान,राजीव गुरुरानी,नीरज सांगा,कमला तिवारी,दानिश अंसारी,सुधीर कुमार, प्रीति रस्तोगी,नेहा टम्टा, रुबीना,इन्दर मोहन भंडारी, विजय भट्ट,हरीश कनवाल,पूनम वर्मा,कविता वर्मा,मनोज तिवारी,सुनील कर्नाटक,त्रिलोक राम,आशीष कुमार,गौरव भंडारी आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *