अल्मोड़ा-युवा कांग्रेस के नेता गोपाल भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च 2026 को संसद का घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।गोपाल भट्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब तथा कई कार्यकर्ताओं को आवाज़ उठाने के कारण जेल भेजा गया था।यह लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने का प्रयास है, जिसका युवा कांग्रेस मजबूती से विरोध करेगी।उन्होंने कहा कि इस बार का संसद घेराव पूरी ताकत,एकता और जोश के साथ किया जाएगा।इस कार्यक्रम में देशभर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी,नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।गोपाल भट्ट ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में नई दिल्ली पहुँचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और युवाओं के अधिकारों तथा देश के भविष्य के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *