अल्मोड़ा-राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।मेडिकल कॉलेज में फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (PMR) के चिकित्सक डॉ अरूप ज्योति कुर्मी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।चिकित्सक के कार्यभार संभालने से अब मरीजों को पुनर्वास चिकित्सा से जुड़ी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।बताया जा रहा है कि पीएमआर विभाग मुख्य रूप से उन मरीजों के उपचार और पुनर्वास से जुड़ा होता है जो दुर्घटनाओं,लकवा, हड्डी अथवा तंत्रिका संबंधी समस्याओं के कारण शारीरिक रूप से प्रभावित हो जाते हैं। अब तक ऐसे मरीजों को बेहतर उपचार और परामर्श के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन मेडिकल कॉलेज में पीएमआर चिकित्सक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से अस्पताल में मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीएमआर चिकित्सक के आने से विशेष रूप से फिजियोथेरेपी,पुनर्वास और दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को लाभ मिलेगा।स्थानीय लोगों और मरीजों ने भी मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर खुशी जताई है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *