अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला मंत्री एडवोकेट देवाशीष नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने इस बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास का ब्लूप्रिंट बताते हुए मुख्यमंत्री धामी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।देवाशीष नेगी ने कहा कि 1.11 लाख करोड़ रुपये का यह बजट ऐतिहासिक है,जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10.41% की वृद्धि दर्शाता है। यह राज्य की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रमाण है।उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं है बल्कि युवाओं, महिलाओं,किसानों और छोटे उद्यमियों की आकांक्षाओं को समर्पित है।बजट में इको-फ्रेंडली माउंटेन ट्रेल्स, चारधाम यात्रा सुविधाओं में सुधार और 11 प्रमुख स्थानों पर पार्किंग परियोजनाओं के प्रावधान से पर्यटन क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी।राज्य को ‘ग्रीन एनर्जी हब’ बनाने का संकल्प और दुर्गम क्षेत्रों में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।एडवोकेट नेगी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि बजट तैयार करने से पहले मुख्यमंत्री ने व्यापारियों,किसानों और स्वयं सहायता समूहों की बहनों के साथ प्री-बजट संवाद किया। इससे स्पष्ट होता है कि यह बजट जनता की भावनाओं के अनुरूप तैयार किया गया है।अपने बयान के अंत में नेगी ने कहा यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में उत्तराखंड का एक सशक्त कदम है।यह समावेशी विकास और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की नींव रखेगा।हम इस जनहितैषी बजट के लिए मुख्यमंत्री धामी और उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *