अल्मोड़ा-जिला रेडक्रॉस सोसायटी के एक शिष्टमंडल ने नवनियुक्ति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के से मुलाकात कर नगर की सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान शहर में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पुलिस गश्त बढ़ाने और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक वार्ता हुई।रेडक्रॉस के पदाधिकारियों ने एसएसपी को बताया कि नगर के कई सुनसान क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है।उन्होंने नगर के प्रमुख चौराहों, सुनसान गलियों,बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग रखी, ताकि किसी भी आपराधिक घटना या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।इसके साथ ही शिष्टमंडल ने शहर में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की। उनका कहना था कि शाम और रात के समय कई स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति कम दिखाई देती है, जिससे असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। गश्त बढ़ने से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अन्य मुद्दो जैसे सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखने,जरूरतमंद लोगों की मदद और आपातकालीन स्थितियों में समन्वय को लेकर भी चर्चा की।एसएसपी ने रेडक्रॉस के प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नागरिक संगठनों के सहयोग से शहर में बेहतर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुलाकात के दौरान रेडक्रॉस के पदाधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।शिष्टमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सहयोग से जल्द ही शहर में सीसीटीवी व्यवस्था मजबूत होगी और पुलिस गश्त भी प्रभावी ढंग से बढ़ाई। एस एस पी से मिलने वाले रेडक्रॉस के शिष्टमंडल में रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा,रेडक्रॉस के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ जेसी दुर्गापाल,यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू,यूथ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा,यूथ उप सचिव अभिषेक जोशी,कृष्ण बहादुर सिंह,गिरीश मल्होत्रा अनूप साह आदि लोग उपस्थित रहे।
