अल्मोड़ा- मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रवि रौतेला पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हरीश कनवाल प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट एवं प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट सहित अतिथियो की उपस्थिति में संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती वंदना के साथ किया गया।प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट ने अपने स्वागत संबोधन में मुख्य अतिथि,अभिभावकों एवं मानस टीचिंग स्टाफ का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गणों ने कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुतियां दे रहे नन्हे बाल कलाकारों,छात्र-छात्राओं की प्रशंसा कर मानस पब्लिक स्कूल के उच्च स्तर के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ सुंदर प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठ,अनुशासन के साथ बच्चों के चौमुखी विकास के लिए तैयारी और उनके बेहतर स्तर को देखते हुए प्रशंसा की।कार्यक्रम में राकेश भंडारी,कुंदन कुमार बिष्ट,शुभम रौतेला,चन्दन मेर,महेंद्र सिंह बिष्ट आदि अतिथियों के रूप में शामिल रहे।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत कर सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्र मुग्ध किया‌।इन कार्यक्रम में एजुकेशनल,सांस्कृतिक कार्यक्रम,नाटक,देशभक्ति एवं लोक नृत्य,भाषण,डिबेट,योग प्रदर्शन ‌आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट ने सत्र के विभिन्न कार्यक्रमों और उपलब्धियां कीआख्या भी प्रस्तुत की जिसमें मानस पब्लिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सराहनीय प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में विशेषकर खेल,सांस्कृतिक कार्यक्रम,भाषण प्रतियोगिता,साइंस मैथ्स ओलिंपियाड,क्वीज एंड डिबेट में विशेष कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *