अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके एसएसपी अल्मोड़ा ने होली त्यौहार के समापन के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र की ओर लौटने वाले लोगों की संख्या काफी रहती है जिससे वाहनों में ओवर सवारी बिठाने के कारण होनी वाली दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को सघन वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिये गये है।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों/यातायात निरीक्षक/ इंटरसेप्टर प्रभारी के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।वाहन चालकों व परिचालकों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बिठाये और ओवर स्पीड,नशे में वाहन न चलाये। साथ ही यात्रियों को जागरुक किया जा रहा है कि यदि कोई चालक,परिचालक वाहन में ओवर सवारी बिठाता है या नशे में वाहन चलाते हुए दिखता है तो तत्काल डायल 112 में उसकी सूचना दें,पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह चालक, परिचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
