अल्मोड़ा-महिला कल्याण संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय होलिकोत्सव का समापन हो गया है।गुरवार को पलटन बाजार स्थित सिद्ध बाबा नौला से नंदादेवी मंदिर तक भव्य सांस्कृतिक जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाएं होली गीत गाते हुए नृत्य करते हुए चल रही थी। जुलूस देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही।सांस्कृतिक जुलूस का शुभारंभ के साथ ही जुलूस नगर के गंगोला मोहल्ला, जौहरी बाजार, रघुनाथ मंदिर, कहचरी बाजार से मल्ला महल पहुंचा, जहां महिला होल्यारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार होली गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर रंग जमा दिया। इसके बाद महिलाओं होल्यारों ने तुम सिद्ध करो महाराज होली के दिनन में ब्रह्मा, विष्णु, महेश मनाऊ इनको पूंजू आज होली के दिनन में,आज हमर घर होली आई रे,हां-हां छैला ना खेलो होली आदि होली गीतों में माहौल सराबोर कर दिया।प्रतियोगिता में महिला होल्यारों ने स्वांग, नृत्य होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।अल्मोड़ा में निकले सांस्कृतिक जुलूस में विविध रंग देखने को मिले। जुलूस में कोई महिला राधा-कृष्ण की वेष भूषा में सजी थी तो, कहीं कुमाऊं की बारात का नजारा देखने को मिला। कोई भगवान शिव और पार्वती के वेश में रंगा था। कहीं नेताओं की वेष भूषा में भी महिलाएं स्वांग करते नजर आई। सांस्कृतिक जुलूस में महिलाएं परम्परागत कुमाऊं वेष भूषा में नजर आई।महिला होल्यारों ने पलायन, नशाखोरी, वर्तमान में राजनीतिक हलचल, महंगाई पर स्वांग का प्रदर्शन कर कटाक्ष किया। महिलाओं ने स्वांग के जरिए कुमाऊंनी संस्कृति को बचाने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी।अल्मोड़ा में होलिकोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक जुलूस का बाजार में शामिल महिलाओं के लिए देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल और विक्टोरियां क्लब की ओर से जलपान का आयोजन किया गया था। यहां देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, दीप चंद्र जोशी, मनु गुप्ता, आनंद सिंह भोज, कमल बिष्ट, नीरज थापा ‘बिट्टू’, सुधीर गुप्ता, अंकित पांडे, रोहित भट्ट, अरविन्द चंद्र जोशी, आराधना शुक्ला, अनिल वर्मा, मनीष तिवारी, सुनील कुमार यादव, सूरज वाणी, गौरव कुमार, पारस डसीला, सचिन बिष्ट, पवन नगरकोटी, अतुल साह, हिमांशु चौहान, भगवान लटवाल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। जौहरी बाजार में नगर व्यापार मंडल के द्वारा आलू इत्यादि की व्यवस्था की गई। यहां व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, उपाध्यक्ष जया शाह, उपसचिव अश्विनी नेगी, वकुल साह इत्यादि मौजूद रहे।
कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, वरिष्ठ रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, अखिलेश थापा, मीता उपाध्याय, ममता चौहान, अनीता रावत, चन्द्रा अग्रवाल, आशा पंत, दीपा, गीता साह, राधिका जोशी, रमा जोशी, सतीश जोशी, रंगकर्मी बृजमोहन जोशी, चंचल तिवारी, डॉ. ललित मोहन जोशी, नवीन बिष्ट, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, मनोज सनवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
सांस्कृतिक जुलूस और होली प्रतियोगिता में कला सांस्कृतिक ग्रुप अल्मोड़ा, हल्द्वानी, त्रिपुरा सुंदरी अल्मोड़ा, बागेश्वर, दीपालय अल्मोड़ा, नीलकंठ रानीखेत, कुमाऊं सांस्कृतिक टीम स्यूनाकोट, मां नंदा सुनंदा भवाली, कोकिला महिला समिति, नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल समेत दस टीमों ने प्रतिभाग किया।








