अल्मोड़ा-एआई इम्पैक्ट समिट से जुड़े प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को अल्मोड़ा में विरोध मार्च निकालकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पूनम पालीवाल ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं लेकिन वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को स्वीकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में आत्ममंथन करने की मांग की।कार्यक्रम में मौजूद दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है और ऐसे समय में विपक्ष की ओर से देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश निंदनीय है।उन्होंने कहा कि देश तकनीकी,आर्थिक और कूटनीतिक क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है और जनता ऐसे किसी भी प्रयास का जवाब देगी।विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,बीना नयाल,मीना नेगी,नगर अध्यक्ष कमला तिवारी,मंडल अध्यक्ष दया देवी,रश्मि रस्तोगी,ममता शाह,कविता वर्मा,सोनी जोशी, चंपा कांडपाल,माया जोशी,राम जोशी,चंपा पांडेय,मीना भैंसोड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, राजीव गुरुरानी, मनीष जोशी, इन्द्र नेगी, प्रमोद, देवेंद्र भट्ट सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
