अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्यकारिणी ने आज जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर अल्मोड़ा जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की।जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जिले के व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।विशेष रूप से आगामी होली पर्व के अवसर पर बाजारों में अत्यधिक भीड़-भाड़ की स्थिति को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन के समय नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि होली के दौरान बाजारों में भारी भीड़ रहती है जिससे व्यापारियों को कई प्रकार की अव्यवस्थाओं और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में यदि पर्याप्त पुलिस व्यवस्था न हो तो शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। व्यापार मंडल ने अनुरोध किया कि जनपद अल्मोड़ा के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों अल्मोड़ा बाजार,कोसी, सोमेश्वर,दन्या,लमगड़ा, पनुवानोला,जागेश्वर, शहरफाटक,ताकुला,बसोली एवं जैंती में विशेष रूप से नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाए ताकि व्यापारी निर्भय होकर अपना व्यापार कर सकें।
व्यापार मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व्यापारियों की सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील साह के साथ प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल,जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल,जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी,जिला उपाध्यक्ष पवन साह,जिला संरक्षक ज्योति कपूर,संजीव गुप्ता,राकेश तिवारी,जिला मंत्री अतुल पांडे,ललित मिश्रा,अमन नज्जोंन,जिला मीडिया प्रभारी आशु गोस्वामी,नरेंद्र कुमार, विक्की,कमल तिवारी,पूर्व नगर उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे एवं हर्षवर्धन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
