अल्मोड़ा-पीएम श्री एयूजीआईसी अल्मोड़ा में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के कई पूर्व छात्र, शिक्षाविद और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित लोगों को आकर्षित किया। इसके बाद प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने सभी अतिथियों और पूर्व छात्रों का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन, नवाचारों और विकास कार्यों की जानकारी दी। विद्यालय के पूर्व छात्र और शिक्षाविद सुशील जोशी ने संस्थान के इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं, पूर्व छात्र और अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए विद्यालय की वर्तमान प्रगति पर संतोष जताया और प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने पुराने समय के शिक्षकों को याद किया, जबकि पूर्व अपर निदेशक अम्बा दत्त बलौदी ने शिक्षकों की भूमिका और उनके महत्व को रेखांकित किया। सम्मेलन में अंजलि अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सुरेश पांडे, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर जी.सी. दुर्गापाल, राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार के प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पांडे, शिखर होटल के प्रबंध निदेशक राजेश बिष्ट, राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पूर्व प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर, राजकीय इंटर कॉलेज खूंट के प्रधानाचार्य अरविन्द बिष्ट, राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के प्रधानाचार्य डॉक्टर कपिल नयाल, राजकीय इंटर कॉलेज रेंगल के प्रधानाचार्य डॉक्टर दीप जोशी सहित कई पूर्व छात्र उपस्थित रहे। इसके अलावा मनमोहन चौधरी, अजीत कार्की, अनिल पांडे, ललित वर्मा, चारू चन्द्र पांडे, अल्मोड़ा बुक डिपो के स्वामी मनीष अग्रवाल और सावन टम्टा समेत अन्य पूर्व छात्रों ने विद्यालय के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें डॉक्टर प्रेरणा गुरुरानी, दीपक पांडे, नंदा बल्लभ पांडे, आशुतोष साह, मदन भंडारी, तरुण जैरा, रमेश बिष्ट, जगदीश पांडे, हेमलता पंत, ममता मेहता, रैना अधिकारी, डॉक्टर श्रेया जोशी, ललित प्रकाश, डॉक्टर ललित मोहन, सैफाली चारुश्री, रीता जोशी, विजय प्रकाश और पीटीए अध्यक्ष उपेन्द्र अग्निहोत्री शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गोविन्द सिंह रावत ने किया।

