अल्मोड़ा-विगत दिवस नगर आयुक्त के द्वारा बाजार का निरीक्षण कर अतिक्रमण करने पर सख्त चेतावनी देते हुए सीमांकन किया गया था कि तय सीमा के बाहर कोई भी व्यापारी सामान ना फैलाए। व्यापारियों का कहना है कि इससे बाजार के व्यापारियों में भय का माहौल है। जिसको लेकर नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों के एक शिष्टमंडल ने आज मेयर और नगर आयुक्त से मुलाकात की और व्यापारियों को हो रही समस्या से अवगत कराया।त्योहार के सीजन को देखते हुए व्यापारियों को छूट देने की बात व्यापार मंडल द्वारा की गई। शिष्टमंडल के द्वारा बताया गया कि इस पर नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने सहमति जताई। नगर निगम और नगर आयुक्त का कहना था कि बाजार में दुकानों के आगे 5 से 6 फीट का अतिक्रमण व्यापारियों द्वारा किया गया है और कई व्यापारियों ने अपनी दुकान के आगे अस्थाई फड़ लगवा दिए है। जिस पर नगर निगम द्वारा एक सीमा तक लाइन खींची जाएगी।इससे आगे लगाने पर चालान की कार्यवाही की जाएगी।जिस पर व्यापार मंडल ने एक सीमा तक सभी व्यापारियों को छूट देने की बात पर जोर दिया और किसी भी व्यापारी के उत्पीड़न पर आमने सामने की लड़ाई लड़ने की बात कही।व्यापार मंडल का कहना है कि अगर व्यापारी एक नियत स्थान तक ही सामान लगाता है तो उसका टैक्स तहबाजारी के रूप में नगर निगम को देता है। कई सालों से व्यापारी अपनी दुकान के आगे सामान रखता है यह कोई स्थाई अतिक्रमण नहीं। निगम को सिर्फ अतिक्रमण के अलावा बाजार की दुर्दशा, विद्युत व्यवस्था,बंदरों और जानवरों से हो रही परेशानी को भी देखने पड़ेगा। कहा कि निगम की आय का एक बहुत बड़ा हिस्सा निगम क्षेत्र में काम कर रहे व्यापारियों से ही आता है।अतः व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। वार्ता में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,महासचिव
वकुल शाह,महिला उपाध्यक्ष जया शाह,उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,नरेंद्र शाह नगर उप सचिव,अश्विनी नेगी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *