अल्मोड़ा-नगर की बाजारों में अतिक्रमण किए जाने से सड़क पर आवाजाही बाधित हो रही है।कई जगह जाम की समस्या पैदा हो रही है।साथ ही पैदल चलने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी समस्या से निजात के लिए मंगलवार को नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने टीम के साथ बाजार का निरीक्षण किया।पाया कि कई लोगों ने अपनी दुकानों के आगे लोगों को रेहड़ी संचालन की अनुमति दी गई है। साथ ही किराया भी वसूल रहे हैं। जो नियम के खिलाफ है। इसके अलावा जो लोग तहबाजारी देकर दुकानों को संचालन कर रहे हैं उन्होंने दो फीट की जगह चार से पांच फीट तक कब्जा जमाया हुआ है। इससे सड़क काफी संकरी हो गई है। नगर आयुक्त ने ऐसे लोगों के चालान काटते हुए नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दो फीट के दायरे में ही दुकानें लगाने के लिए मार्किंग करने को कहा है। उन्होंने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की है। फिलहाल नगर निगम टीम के औचक निरीक्षण के बाद बाजार काफी खुला नजर आया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, सह आयुक्त लक्ष्मण त्रिपाठी, अमीन बसंत बल्लभ पांडे सहित नगर निगम कर्मचारी मौजूद रहे।
