अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली का रंग चढ़ने लगा है।मंगलवार को मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति की ओर से खड़ी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान नंदादेवी मंदिर परिसर में महिलाओं ने होली गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।महोत्सव में खड़ी होली का शुभारंभ महिलाओं ने नंदादेवी मंदिर की परिक्रमा के साथ किया।इसके बाद नगर के विभिन्न मोहल्लों की महिला होली टीमों ने गजानन शंभू के नंदन तेरी जय हो और होली की आई बहार फागुन महीने में गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। महिलाओं ने सिद्धि को दाता विध्न विनाशक होली खेले गिरजापति नंदन,शिव के मन माही बसे काशी,जल कैसे भरूं जमुना गहरी,झुकि आयो शहर में व्यापार,नैनवा रसके भरे,पिया आओगे कौन घड़ी आदि शानदार होली गीतों की प्रस्तुतियां दी।साथ ही महिला होल्यारों ने रंग गुलाल लगाकर श्रंगार व भक्ति आधारित होली का भी गायन किया।महिला होल्यारों ने विभिन्न स्वांग के जरिए लोगों को खूब गूदगूदाया।यहां समिति की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा,सचिव गीता मेहरा, उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट,बिमला बोरा,लक्की वर्मा,गीता आर्या, किरन साह,माया वर्मा,प्रेमा बिष्ट,मोहनी कनवाल,गीता पांडे, दीपा भंडारी,हरीता नेगी,गीता बिष्ट,निर्मला जोशी,राधा राजपूत,राजेश्वरी चम्याल, ज्योति रावत,हेमा जोशी समेत कई महिला होल्यार मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *