अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालकों,रैस ड्राईविंग एवं नाबालिगों को वाहन देने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 24 फरवरी को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी इंटरसेप्टर उपनिरीक्षक सुमित पाण्डे मय यातायात पुलिस टीम द्वारा सिकुड़ाबैंड धारानौला क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इस दौरान एक नाबालिग स्कूटी को तेज रफ्तार से चलाते हुए पाया गया।जिस पर नाबालिग चालक के अभिभावक (पिता) को मौके पर बुलाया गया और आवश्यक काउंसलिंग कर सख्त हिदायत देते हुये नाबालिगों को सकुशल सुपुर्द किया गया।वाहन को सीज कर वाहन स्वामी के विरूद्ध 25,000 का कोर्ट चालान किया गया।इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।
